Congress के पूर्व MLA Madan Jalalpur पर चलेगा केस
पढ़ें क्या है मामला ?
चंडीगढ, 29 अप्रैल (विश्ववार्ता) करोड़ों रुपये के पंचायती राज फंड घोटाले से जुड़े मामले में कांग्रेस के पूर्व MLA मदन लाल जलालपुर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब विधानसभा के स्पीकर ने जलालपुर पर केस चलाने की इजाज़त दे दी है।
घनौर विधानसभा क्षेत्र से MLA रह चुके जलालपुर पर पंचायती राज फंड के गलत इस्तेमाल और घोटाले का आरोप लगा है। जांच एजेंसियां पहले से ही इस मामले की जांच कर रही थीं और अब स्पीकर की मंज़ूरी के बाद कानूनी कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है।
इस मामले में आरोप हैं कि 12.24 करोड़ रुपये के पंचायत फंड का गांवों के विकास के बजाय गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया। विजिलेंस ने पंचायत फंड के गलत इस्तेमाल के मामले में गांव अकारी के सरपंच को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कांग्रेस के पूर्व MLA मदन लाल जलालपुर पर भी फंड के हेरफेर में शामिल होने का आरोप लगा था। जलालपुर पर आरोप था कि उनके ज़रिए ही पैसे ट्रांसफर किए गए थे। जिसके बाद जलालपुर ने भी कहा कि वह जांच में शामिल होंगे। यह मामला पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान पंचायत फंड के कथित दुरुपयोग से जुड़ा है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























