National: मंत्री थप्पड़ मामला: परवेश वर्मा के खिलाफ NCR दर्ज
AAP ने FIR की मांग की
नई दिल्ली, 29 सितंबर (विश्व वार्ता): दिल्ली पुलिस ने तिलक नगर में सड़क इंस्पेक्शन के दौरान एक युवक को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के मामले में PWD मंत्री परवेश साहिब सिंह वर्मा के खिलाफ NCR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई युवक साहिब सिंह की शिकायत पर की गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) इस मामले में परवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर रही है। पार्टी का आरोप है कि पुलिस ने पहले की शिकायत पर FIR दर्ज नहीं की। AAP ने इस मुद्दे पर दिल्ली पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया। NCR Registered Against Parvesh Verma
यह मामला तब सामने आया जब परवेश वर्मा तिलक नगर में सड़क निर्माण कार्य का इंस्पेक्शन करने गए थे। वहां, AAP MLA जरनैल सिंह ने सड़क की क्वालिटी पर सवाल उठाए और हाथों से सड़क की सतह को फाड़कर दिखाया। इस दौरान एक युवक अपने मोबाइल पर घटना का वीडियो बना रहा था। सामने आए वीडियो में दावा किया जा रहा है कि परवेश वर्मा युवक को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं।
प्रवेश वर्मा ने अपना बचाव करते हुए दावा किया है कि मौके पर मौजूद AAP समर्थकों ने उनके परिवार के साथ गाली-गलौज की और सरकारी काम में रुकावट डालने की कोशिश की। दूसरी ओर, AAP नेता इस मामले में मंत्री के खिलाफ FIR और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। Minister Slapping Incident
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस विवाद से जुड़ी कुल पांच शिकायतें मिली हैं। साहिब सिंह की शिकायत के अलावा, इनमें PWD कर्मचारियों और BJP कार्यकर्ताओं की शिकायतें भी शामिल हैं। पुलिस सभी शिकायतों की जांच कर रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















