आज से Union Home Minister Amit Shah इस राज्य के दो दिवसीय दौरे पर
दो दिन तक Traffic diversion plan प्लान लागू
चंडीगढ, 21 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता)Union Home Minister Amit Shah आज यानी बुधवार को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर ऋषिकेश पहुंचेंगे। जहां वे गीता भवन स्वर्ग आश्रम के कार्यक्रम में शामिल होंगे और ऋषिकेश में ही रात्रि विश्राम करेंगे। Traffic diversion plan एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पतंजलि योगपीठ फेज-2, पतंजलि योगपीठ फेज-1, गायत्री योगपीठ शांतिकुंज, शताब्दी समारोह बैरागी कैंप व गुरूकुल कांगड़ी हेलीपैड के आस-पास यातायात व्यवस्था को लेकर डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है।
जिसके तहत बुधवार दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक और गुरुवार सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक दिल्ली की ओर से हरिद्वार आने वाले यातायात को नगला इमरती से डायवर्ट कर लक्सर होते हुए हरिद्वार भेजा जाएगा। नजीबाबाद से हरिद्वार होते हुए देहरादून जाने वाला हल्के वाहनों को वाया चीला होते हुए भेजा जाएगा।
– शहर के भीतर भारी वाहनों की नो-एंट्री जगजीतपुर पुलिस चौकी, श्यामपुर कांगड़ी, राजा बिस्कुट, सलेमपुर पिकेट, कोर कॉलेज रुड़की क्षेत्र में रहेगी।
– देहरादून जनपद से समन्वय स्थापित कर लाल तप्पड़ और नेपाली फार्म तिराहे पर भी भारी वाहनों को रोका जाएगा।
दिल्ली की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहनों को नगला इमरती से लक्सर होते हुए हरिद्वार भेजा जाएगा।
– नजीबाबाद से हरिद्वार होकर देहरादून जाने वाले हल्के वाहनों को चीला मार्ग से भेजा जाएगा।
– दिल्ली से देहरादून जाने वाला यातायात रुड़की-मोहंड मार्ग से डायवर्ट रहेगा।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in