• Latest
  • Trending
  • All

सीएम मान का ऐतिहासिक एलान, ‘Meri Rasoi Yojana’ के तहत 40 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन

February 23, 2026

पार्टी नेताओं ने सुखबीर सिंह बादल पर हमले की कड़ी निंदा की, हाई-लेवल जांच की मांग की

August 13, 2026

Advocate Dhami ने नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

August 13, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल

August 13, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 100

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में उनके भाषण के बाद मंच के ‘शुद्धिकरण’ किए जाने का मुद्दा सदन में उठाया

August 13, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

National News : ट्रेन यात्रियों के लिए ज़रूरी खबर: 20 से ज़्यादा ट्रेनें रहेंगी कैंसिल 

August 13, 2026

पंजाब स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी

August 13, 2026

Sukhbir Singh Badal Attacked शिरोमणि अकाली दल के प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

Bulletin Hindi News : दोपहर 1. 30 बजे तक की Wishavwarta की Important खबरों के साथ है हाजिर

August 13, 2026

सावधान हो जाएं पंजाब के लोग: भारी बारिश की चेतावनी

August 13, 2026

पंजाब की तीर्थ यात्रा स्कीम का विस्तार, तीन नए रूट पर भेजी गईं 15 बसें 

August 13, 2026

Lok Sabha की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

August 13, 2026

Punjab : MP हेयर और MLA सुखानंद स्टूडेंट विंग के बनाए गए चुनाव इंचार्ज 

August 13, 2026
Punjabi News
English News
Thursday, August 13, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

सीएम मान का ऐतिहासिक एलान, ‘Meri Rasoi Yojana’ के तहत 40 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन

by Wishav Warta Hindi Team
February 23, 2026
in पंजाब

CM Mann’s का ऐतिहासिक एलान, ‘Meri Rasoi Yojana’ के तहत 40 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन

राशन किट में 2 किलो मूंग-छोले की दाल-चीनी, 1 किलो नमक, 200 ग्राम हल्दी, 1 लीटर सरसों का तेल मिलेगा- भगवंत सिंह मान

इस योजना का सबसे ज्यादा फायदा पंजाब के लाखों गरीब और दलित परिवार को होगा -हरपाल सिंह चिमा

पंजाब की जनता को एनएफएसए के तहत मिलने वाले गेहूं से अलग ये किट दी जाएंगी- भगवंत सिंह मान

आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार जनता का एक-एक पैसा लोगों की सेवा पर खर्च कर रही है – भगवंत सिंह मान

अकाली-भाजपा और कांग्रेस की सरकार में जनता का पैसा लूटकर नेता अपनी जेब भरते थे – भगवंत सिंह मान

सरकार का लोक-हितैषी बजट समाज के हर वर्ग के हितों का ख्याल रखते हुए कल्याणकारी उपायों और मजबूत करेगा- भगवंत सिंह मान

चंडीगढ, 23 फरवरी विश्ववार्ता)CM Mann’s: पंजाब में पहली बार व्यापक स्तर पर खाद्य और पोषण सुरक्षा को मजबूती देने के उद्देश्य से ऐतिहासिक पहल करते हुए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने आज ‘मेरी रसोई’ योजना की शुरुआत का ऐलान किया, जिसके तहत 40 लाख परिवारों को अप्रैल से तिमाही आधार पर मुफ्त फूड किट (भोजन किट) का वितरण शुरू किया जाएगा उल्लेखनीय है कि ये फूड किट राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दिए जाने वाले गेहूं से अलग तौर पर प्रदान की जाएंगी।

इस योजना की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार “जन कल्याण योजनाओं के लिए संसाधन जुटाना अच्छी तरह जानती है, जो पूरी ईमानदारी और दूरदर्शिता के साथ चलती है।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर बच्चे के लिए पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करना सिर्फ एक वादा नहीं बल्कि हमारा नैतिक फर्ज है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले लोक-हितैषी बजट में भी समाज के हर वर्ग के हितों का ख्याल रखते हुए लोक भलाई उपायों का दायरा और विस्तृत किया जाएगा।

मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पहल पंजाब के हर परिवार के लिए खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने संबंधी पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में पंजाब के शानदार योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के मेहनती और जुझारू किसानों ने अथक मेहनत से यह सुनिश्चित किया कि देश में कोई भी भूखा न सोए। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य ने देश का पेट भरने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हालांकि पंजाब में अभी भी कुछ परिवार ऐसे हैं, जो अपनी रोजी-रोटी के लिए रोज संघर्ष करते हैं, जिनकी मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह महत्वाकांक्षी ‘मेरी रसोई योजना’ शुरू की है।

इस योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत राज्य सरकार 40 लाख परिवारों को फूड किट प्रदान करेगी। प्रत्येक किट में मासिक खपत के लिए दो किलो दाल, दो किलो चीनी, एक किलो नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर और एक लीटर सरसों का तेल होगा। ये फूड किट राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत योग्य लाभार्थियों को पहले वितरित की जा रही गेहूं से अलग तौर पर प्रदान की जाएंगी।

उन्होंने आगे बताया कि मार्कफेड इस पहल के लिए नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि मार्कफेड इन किटों के वितरण के लिए नोडल एजेंसी होगी और ये किट खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा मुफ्त में सप्लाई की जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत व्यवस्था बनाई है।

पंजाब की विरासत के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबियों ने पिछले समयों में देश को अनाज संकट से बाहर निकाला था और यह पहल हमारी सरकार द्वारा लोक भलाई के लिए की जा रही लोक-हितैषी नीतियों की श्रृंखला का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह गारंटी न तो लिखी गई थी और न ही हमारी पार्टी के मेनिफेस्टो का हिस्सा थी, लेकिन यह पंजाब के लोगों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है और हम इसे पूरा कर रहे हैं।

बच्चों और परिवारों पर इस योजना के सकारात्मक प्रभाव को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पहल यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य के हर बच्चे को पौष्टिक भोजन मिले, जो पंजाब भर में खाद्य और पोषण सुरक्षा को मजबूती देगा।

उन्होंने ऐलान किया कि इन किटों का वितरण अप्रैल में शुरू होगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि अप्रैल महीने से शुरू होकर हर तिमाही के बाद इन किटों का मुफ्त वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिया कि किसी भी हालत में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पंजाब सरकार सप्लाई की जाने वाली सभी खाद्य वस्तुओं की सख्त गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि खराब गुणवत्ता या अनियमित सप्लाई संबंधी किसी भी शिकायत से सख्ती से निपटा जाएगा।

अपनी सरकार की लोक-हितैषी सोच का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारी सरकार समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए दृढ़ प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का आगामी लोक-हितैषी बजट पंजाब के लोगों के लिए भलाई उपायों को और मजबूत करेगा। Meri Rasoi Yojana

अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in

Tags: CM Mann'sMeri Rasoi Yojana
Share196Tweet123SendSendShareScan

Related

पार्टी नेताओं ने सुखबीर सिंह बादल पर हमले की कड़ी निंदा की, हाई-लेवल जांच की मांग की

by Wishav Warta Hindi Team
August 13, 2026
0

पार्टी नेताओं ने सुखबीर सिंह बादल पर हमले की कड़ी निंदा की, हाई-लेवल जांच की मांग की अमृतसर, 13 अगस्त...

Advocate Dhami ने नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

by Wishav Warta Hindi Team
August 13, 2026
0

Advocate Dhami ने नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की कड़ी निंदा की अमृतसर, 13 अगस्त (विश्व वार्ता):...

पंजाब स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी

by Wishav Warta Hindi Team
August 13, 2026
0

पंजाब स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी चंडीगढ़, 13 अगस्त (विश्व वार्ता) – पंजाब में वोटर लिस्ट के...

Sukhbir Singh Badal Attacked शिरोमणि अकाली दल के प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह बादल पर हमला

by Wishav Warta Hindi Team
August 13, 2026
0

Sukhbir Singh Badal Attacked शिरोमणि अकाली दल के प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह बादल पर हमला - हॉस्पिटल में भर्ती चंडीगढ, 13...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

🪷🌸Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर

August 13, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचार🌷 Aaj ka vichar

August 13, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

पार्टी नेताओं ने सुखबीर सिंह बादल पर हमले की कड़ी निंदा की, हाई-लेवल जांच की मांग की

by Wishav Warta Hindi Team
August 13, 2026
0

पार्टी नेताओं ने सुखबीर सिंह बादल पर हमले की कड़ी निंदा की, हाई-लेवल जांच की मांग की अमृतसर, 13 अगस्त...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA