Maruti Electric Car मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च
– प्रधानमंत्री मोदी ने दी हरी झंडी
– यूरोप-जापान समेत 100 से ज़्यादा देशों में निर्यात की जाएगी; जानें कीमत
नई दिल्ली, चंडीगढ़, 26 अगस्त: (विश्ववार्ता) : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti की Electric Car का इंतज़ार अब खत्म हो गया है। pm modi ने आज गुजरात के हंसलपुर में ई-विटारा को हरी झंडी दिखा दी। यह मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार है। यह गाड़ी पूरी तरह से भारत में निर्मित है और इसे यूरोप और जापान जैसे 100 से ज़्यादा देशों में निर्यात किया जाएगा।
Maruti Electric Car launch by pm modi
इस नई इलेक्ट्रिक कार से काफ़ी उम्मीदें हैं; बाज़ार में इसका मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक से होगा। मारुति की इस कार में 49kWh और 61kWh के दो बैटरी पैक विकल्प होंगे। कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से ज़्यादा चलेगी। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का उत्पादन फरवरी 2025 से सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट में शुरू हो गया है।
आपको बता दें कि 49kWh बैटरी पैक वाले मारुति ई-विटारा के बेस मॉडल की कीमत 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। वहीं, हाई-पावर मोटर वाले 61kWh बैटरी पैक वाले मॉडल की कीमत 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।























