साठ साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधेंगे भाजपा नेता
रिंकी मजूमदार से बंधेंगे विवाह के बंधन में
चंडीगढ़, 18 अप्रैल (विश्व वार्ता) पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।60 साल घोष रिंकी मजूमदार से विवाह करेंगे।यह शादी एक निजी समारोह में संपन्न होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य मौजूद रहेंगे।दिलीप घोष ने यह निर्णय अपनी मां की इच्छा पर लिया है। उन्होंने बताया कि संघ यानी RSS के साथ 41 साल तक सक्रिय रूप से जुड़े रहने के बाद अब वह विवाह का निर्णय ले रहे हैं। इस खबर के सामने आते ही राज्य की राजनीतिक हलचल तेज हो गई।
घोष का निजी जीवन आमतौर पर सार्वजानिक चर्चा से दूर रहा है,लेकिन इस निर्णय ने राजनीतिक गालियारों में कई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।हालांकि दिलीप घोष ने अब तक षादी की तारीख और स्थान को लेकर कोई औपचारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उनके इस कदम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्सुकता साफ देखी जा रही है।
इससे पहले दिलीप घोष ने एक समाचार चैनल से कहा है कि मेरी मां चाहती थीं कि मैं शादी कर लूं, इसलिए उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए मैं विवाह बंधन में बंध रहा हूं। मैं पहले की तरह सक्रिय राजनीति में बना रहूंगा। मेरे निजी जीवन का मेरे राजनीतिक कार्यों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।























