
Manisha Murder Case पर Haryana CM सैनी ने बता दिया ये सच ?
कहा विपक्ष बेवजह इस मामले को मुद्दा बना रहा
चंडीगढ़, 25 अगस्त: (विश्ववार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आरोप लगाया कि भिवानी में 19 वर्षीय शिक्षिका की मौत मामले में विपक्ष राजनीति कर रहा है। हरियाणा के भिवानी की लेडी टीचर मनीषा की मौत को लेकर CM नायब सैनी ने कहा कि मनीषा ने कीटनाशक दवाई ली थी, इसकी पुष्टि हो चुकी है। विपक्ष बेवजह इस मामले को मुद्दा बना रहा है। उन्होंने कहा कि हमने विपक्ष से कहा कि मनीषा हमारी बेटी थी, उसकी मौत पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। Manisha Murder Case
यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हमने कहा है कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं और सरकार उठाए गए हर बिंदु का जवाब देगी… लेकिन विपक्ष बार-बार इस मामले को उठा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। दरअसल कांग्रेस ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। वहीं हरियाणा सरकार ने मनीषा की मौत की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है।
Manisha Murder Case
कांग्रेस की ओर से निर्वाचन आयोग और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाए गए जाने पर सैनी ने कहा कि जब वे (कांग्रेस) चुनाव हार जाते थे, तो ईवीएम को दोष देते थे। फिर वह (राहुल गांधी) संविधान की प्रति लेकर घूमने लगे। इस बार वह वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं। वे ऐसे मुद्दे उठाते रहते हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके समय में वोटों की चोरी होती थी… लेकिन आज सब कुछ पारदर्शी हो गया है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























