
Kolkata में मेसी के प्रोग्राम के दौरान हुए हंगामे पर मुख्यमंत्री Mamata Banerjee का बड़ा बयान
खेल प्रेमियों से मांगी माफी
पश्चिम बंगाल, चंडीगढ, 13 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता) कोलकाता (Kolkata) के साल्ट लेक स्टेडियम में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी के स्टेडियम से जल्दी चले जाने पर गुस्साए फैंस भड़क गए। मेसी लैप ऑफ ऑनर के बाद जल्दी स्टेडियम से चले गए, जिससे गुस्साए फैंस ने कुर्सियां और बोतलें फेंककर विरोध जताया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोलकाता में फैंस ने स्टेडियम में तोड़फोड़ की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्टेडियम में हुई अफरा-तफरी और हंगामे पर दुख जताया।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट करके इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए लियोनेल मेसी और सभी खेल प्रेमियों से माफी मांगी है। ममता बनर्जी ने कहा कि कोलकाता में मेसी के प्रोग्राम में हुई बदइंतजामी देखकर वह हैरान हैं, इस घटना की जांच के लिए एक हाई-लेवल कमेटी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि वह इस घटना से दुखी हैं और इसके लिए माफी मांगती हैं। Mamata Banerjee
आपको बता दें कि अर्जेंटीना के फुटबॉल लेजेंड लियोनेल मेसी 14 साल बाद भारत आए हैं। उनके साथ उरुग्वे के स्टार लुइस सुआरेज़ और अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल भी हैं। तीनों खिलाड़ी सुबह करीब 2:30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















