
पेपर लीक पर PM Modi ने छात्रों के लिए जारी किया Video संदेश
नीट पेपर लीक के खिलाफ पीएम मोदी का बड़ा संदेश
चंडीगढ, 24 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट और अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज होने वाली कैबिनेट बैठक में पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कदम उठाए जाएंगे।
फेसबुक पर पोस्ट वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार पेपर लीक माफिया पर और अधिक कड़ी चोट करने जा रही है। उन्होंने छात्रों का भविष्य बर्बाद करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो में कहा कि पेपर लीक की घटना के बाद पिछले ढाई महीनों में कई असरदार कदम उठाए गए हैं। दोषियों को पकड़ लिया गया है और वे जेल में हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी यह पक्का करना था कि छात्रों का साल बर्बाद न हो… सरकार ने पूरी ताकत लगा दी ताकि 22 लाख छात्र कम से कम समय में अपनी परीक्षा दे सकें। 19 जुलाई को नतीजे घोषित किए गए… मैंने आज विभागों को फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया। pm modi speaks at facebook
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























