
Haryana की राजनीति में गरमाया दुष्यंत चौटाला बनाम CIA विवाद: दुष्यंत-पुलिस विवाद में Mahapanchayat शुरू
क्या है पूरा मामला ?
चंडीगढ, 27 अप्रैल (विश्ववार्ता) हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) में हुए विवाद के बाद जननायक जनता पार्टी की तरफ से ‘छात्र हित महापंचायत’ बुलाई है। जजपा सुप्रीमो डॉ. अजय चौटाला, पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला समेत कई इसमें नेता पहुंच गए है।
गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) विवाद के बाद पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में बुलाई गई इस पंचायत ने प्रदेश की सियासत में उबाल ला दिया है। एक ओर जहाँ दुष्यंत चौटाला आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं, वहीं पुलिस की SIT रिपोर्ट ने विवाद में नया मोड़ ला दिया है।
जेजेपी (JJP) ने इस महापंचायत के लिए ABVP को छोड़कर अन्य सभी प्रमुख छात्र संगठनों (NSUI, SFI, INSO) को न्योता दिया है। इसे छात्र राजनीति के जरिए सरकार को घेरने की बड़ी कवायद माना जा रहा है।हिसार के क्रांतिमान पार्क में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।महापंचायत से ठीक पहले आई SIT (विशेष जांच दल) की रिपोर्ट ने आग में घी डालने का काम किया है। hisar jjp student mahapanchayat police distance
क्या है पूरा मामला ?
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब पुलिस ने GJU में हुए हंगामे के सिलसिले में जेजेपी और इनसो (INSO) के छात्र नेताओं के घरों पर देर रात छापेमारी की। दुष्यंत चौटाला का आरोप है कि “पुलिस ने बिना महिला कांस्टेबल के आधी रात को कार्यकर्ताओं के घरों में घुसकर महिलाओं और बच्चों के साथ बदसलूकी की। यह कानून का उल्लंघन नहीं बल्कि गुंडागर्दी है। मामला अब केवल सड़क पर ही नहीं, बल्कि अदालत में भी है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई पर हिसार एसपी से हलफनामा मांगा है। कोर्ट में अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होनी है, जहाँ पुलिस को अपनी कार्रवाई का औचित्य साबित करना होगा। Mahapanchayat
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















