Breaking News: Ludhiana West by Election– भाजपा ने अपने उम्मीदवार की घोषणा की
चंडीगढ़, 31 मई (विश्व वार्ता) भाजपा ने लुधियाना से जीवन गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 19 जून को मतदान होगा और 23 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे। शिरोमणि अकाली दल, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी थी, लेकिन भाजपा फिलहाल इस मामले में पीछे चल रही थी।

























