
LPG Cylinder Price: Iran US war के बीच बढ़े LPG गैस के दाम
देखें आपके शहर में नया रेट
चंडीगढ 7 मार्च (विश्व वार्ता) Iran US war युद्ध की आंच आपके किचन तक पहुंच गई है। आज से 14.2 किलो वाले घरेलू या रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई। यही नहीं, 19 किलो वाले हलवाई सिलेंडर के दाम में तो 115.50 रुपये की तगड़ी बढ़ोतरी कर दी गई। LPG Cylinder Price
शहर घरेलू सिलेंडर (14.2 kg) कमर्शियल सिलेंडर (19 kg)
दिल्ली ₹913.00 ₹1883.00
मुंबई ₹912.50 ₹1835.00
कोलकाता ₹940.00 ₹1990.00
चेन्नई ₹928.50 ₹2043.50
सिर्फ घर की रसोई ही नहीं, बल्कि बाहर खाना भी अब महंगा हो सकता है। होटलों और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹115 बढ़ा दिए गए हैं। दिल्ली में अब यह ₹1883 में मिलेगा। इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा क्योंकि बाहर का खाना और नाश्ता महंगा हो सकता है।
मिडिल ईस्ट के हालातों को देखते हुए लोगों के मन में डर है कि कहीं आने वाले दिनों में पेट्रोल, डीजल या गैस मिलना बंद न हो जाए। लेकिन सरकार और तेल कंपनियों ने इस पर सफाई दी है:
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साफ कहा है कि देश में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है। भारत के पास पर्याप्त स्टॉक है और सप्लाई को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। इंडियन ऑयल (IOCL) ने भी सोशल मीडिया पर चल रही तेल की कमी की खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने अपील की है कि लोग पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। LPG Cylinder Price
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in