
Central Government ने LPG Cylinder बुकिंग के नियमों में बदलाव की खबरों को किया खारिज
मौजूदा सिस्टम ही रहेगा लागू
नई दिल्ली, चंडीगढ़, 25 मार्च, (विश्व वार्ता) : Central Government ने LPG सिलेंडर बुकिंग की टाइम लिमिट में बदलाव की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम मिनिस्ट्री ने साफ किया है कि बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और मौजूदा सिस्टम ही लागू रहेगा।
मिनिस्ट्री के मुताबिक, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया जा रहा था कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) कनेक्शन के लिए 45 दिन, नॉन-PMUY सिंगल सिलेंडर के लिए 25 दिन और डबल सिलेंडर के लिए 35 दिन की नई टाइम लिमिट लागू की गई है। सरकार ने इन दावों को गुमराह करने वाला और गलत बताया है।
मिनिस्ट्री ने कहा कि LPG रिफिल बुकिंग की मौजूदा टाइम लिमिट वही रहेगी—शहरी इलाकों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन, जो सभी तरह के कनेक्शन पर एक जैसा लागू होता है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों पर यकीन न करें और न ही उन्हें आगे फैलाएं। इसके साथ ही, बिना वजह या घबराहट में LPG बुकिंग करने से बचने की सलाह दी गई है। Central Government
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















