Kotkapura के तीन कांवड़ यात्रियों की मौत: Police ने गाड़ी समेत आरोपी को किया गिरफ्तार
फरीदकोट, चंडीगढ, 9 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) फतेहगढ़ साहिब में शनिवार रात करीब 2 बजे एक तेज़ रफ़्तार कार ने 4 कांवड़ियों को कुचल दिया, जिसमें 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे की हालत गंभीर है। ये सभी शिवरात्रि के लिए गंगोत्री से गंगाजल डक्का कांवड़ लेकर फरीदकोट लौट रहे थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कांवड़ियों को कुचलने वाली महिंद्रा SUV बरामद कर ली है और गाड़ी के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। SSP शुभम अग्रवाल ने बताया कि लुधियाना के पखोवाल रोड के रहने वाले त्रिलोचन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि हादसा इतना खतरनाक था कि तीनों युवकों के शव सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। Kotkapura news
सभी मृतक कोटकपूरा के रहने वाले थे। मरने वालों की पहचान जगदीश मित्तल (40), महेंद्र पाल (43) निवासी हरिनौ रोड और दीपक कुमार (42) निवासी सुरगापुरी के रूप में हुई है। जबकि, गंभीर रूप से घायल मुकेश गोयल, जो कोटकपूरा के सरकारी गर्ल्स स्कूल के पास रहते हैं, का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आपको बता दें कि पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवान घटना स्थल पर पहुंचे और हादसे का जायजा लिया। स्पीकर संधवान ने मृतक कांवड़ियों के परिवारों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हादसे में घायल कांवड़ियों के इलाज का पूरा खर्च पंजाब सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को हर संभव प्रशासनिक और आर्थिक मदद देने के लिए प्रशासन को जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























