Kargil Vijay Diwas: आज कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ
दिल्ली, 26 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) आज 26 जुलाई को देश कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ मना रहा है। 1999 के युद्ध में -10°C तापमान और दुर्गम पहाड़ियों पर पाकिस्तान को धूल चटाने वाले माँ भारती के वीर सपूतों और उनके अदम्य साहस को शत्-शत् नमन कारगिल युद्ध के अमर बलिदानियों और भारतीय सेना के अतुलनीय शौर्य को समर्पित अनूठी श्रद्धांजलि यात्रा शनिवार को अपने अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गई। आज कारगिल विजय दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर वॉर मेमोरियल पहुंचकर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। kargil homage to the martyrs at the war-memorial-today
यह यात्रा अत्यंत चुनौतीपूर्ण रही है। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में जहां 44 से 45 डिग्री की भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ा, वहीं श्रीनगर, गांदरबल और लद्दाख प्रवेश करते ही तापमान गिरकर 2 से 3 डिग्री तक पहुंच गया। समुद्र तल से 3,200 मीटर यानी लगभग 10,500 फीट से अधिक की ऊँचाई पर ऑक्सीजन की कमी, बदलता मौसम और जंगली जानवरों का खतरा जैसी तमाम बाधाएं भी इस 25 वर्षीय युवा के इरादों को डिगा नहीं सकीं। Kargil Vijay Diwas
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















