
कांवड यात्रा को देखते हुए इस राज्य ने कांवड़ यात्रा के लिए नई गाइडलाइन जारी
त्रिशूल-डंडे समेत नुकीली वस्तुओं पर रोक
राजस्थान पुलिस के दिशा-निर्देश जारी
कांवड़ यात्रा को लेकर राजस्थान पुलिस ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) वी.के.सिंह ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी समन्वय,सतर्कता एवं प्रभावी पुलिस प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विवाद होने पर पुलिस करेगी हस्तक्षेप
कांवड़ियों का अन्य लोगों के साथ विवाद होने की स्थिति में पुलिस तत्काल हस्तक्षेप करेगी। पुलिस मुख्यालय ने कांवड़ यात्रा के दौरान सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए हैं। Rajasthan latest news
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























