Kangana Defamation Case: कंगना रनौत की याचिका पर Supreme Court का बड़ा फैसला
Supreme Court ने कंगना रनौत को राहत देने से किया इनकार
नई दिल्ली, 12 सितंबर, 2025 (विश्व वार्ता)- सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangana Defamation Case) को राहत देने से इनकार कर दिया है। दरअसल, कंगना ने किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पोस्ट किया था। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि यह कोई साधारण ट्वीट नहीं था, बल्कि आपने इसमें मसाला डाला था।
kangana defamation case court refuses relief
कोर्ट ने पूछा कि आप अपनी टिप्पणियों के बारे में क्या कहती हैं? आपने मसाला डाला क्योंकि यह किसी भी तरह से कोई साधारण पोस्ट नहीं था। इसकी व्याख्या को रद्द करने वाली याचिका में नहीं माना जा सकता। आपकी व्याख्या निचली अदालत के लिए है। जिसके बाद अब भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कथित रूप से मानहानिपूर्ण बयान देने के मामले में शिकायत को रद्द करने का अनुरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली है।
kangana defamation case court refuses relief
कंगना ने अपने रीट्वीट से उत्पन्न मानहानि के एक मामले को चुनौती दी है, जिसमें 2020-21 में अब निरस्त हो चुके कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी के बारे में उनकी अपनी टिप्पणी शामिल थी।
























