
अपनी सीट बेल्ट कसकर बांधिये आ रही है ‘jolly llb 3
‘jolly llb 3 फिर लोगों को गुदगुदाने के लिए तैयार
चंडीगढ़, 10 अगस्त: (विश्ववार्ता) अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की अभिनीत कॉमेडी ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ लोगों को एक बार फिर से गुदगुदाने के लिए तैयार है। यह फिल्म सितंबर 2025 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. फैंस की उत्साह बढ़ाने के लिए मेकर्स ने ‘jolly llb 3 के आधिकारिक तौर पर टीजर के रिलीज डेट का एलान किया है. उन्होंने इसे बेहद मजेदार अंदाज में किया है।
जॉली एलएलबी 3’ बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. तीसरी किस्त में अरशद वारसी जॉली 1 और अक्षय कुमार jolly 2 की भूमिका में नजर आएंगे. फैंस का ध्यान फिल्म की ओर खींचने के लिए मेकर्स ने सौरभ शुक्ला के मजेदार वीडियो के साथ फिल्म के टीजर की रिलीज डेट का एलान किया है. वीडियो में जज त्रिपाठी, सौरभ शुक्ला द्वारा अभिनीत, जगदीश त्यागी और जगदीश मिश्रा को फिर से पेश करते दिखें. वह उन दोनों का परिचय देते हुए बताते हैं कि उन्हें उनसे कैसे निपटना पड़ा।
7 अगस्त को मेकर्स ने सौरभ शुक्ला का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोट किया है और कैप्शन में लिखा है, ‘इस बार दो दो जॉली एक साथ. कोर्ट में होगी अव्यवस्था. जॉली एलएलबी 3 मुझे जज मत करो.’ सुभाष कपूर की निर्देशित फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का टीजर 12 अगस्त को रिलीज होगा और यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/





















