
Punjab का जवान jammu kashmir में शहीद: अनंतनाग में थे पोस्टेड
पैतृक गांव रामदास समेत पूरे इलाके में दौड़ी दुख की लहर
अमृतसर, 4 जनवरी, 2026 (विश्व वार्ता) – अमृतसर (Punjab ) जिले के रामदास के रहने वाले नायब सूबेदार परगट सिंह (31) जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गए हैं। शहीद का पार्थिव शरीर आज दोपहर हवाई जहाज से श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, राजासांसी (पंजाब) पहुंचेगा। वहां से पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव रामदास ले जाया जाएगा। शहीद का अंतिम संस्कार कल पूरे मिलिट्री सम्मान के साथ किया जाएगा। हालांकि, परगट सिंह की शहादत की डिटेल्स सामने नहीं आई हैं।
Punjab soldier martyred jammu and kashmir
जानकारी के मुताबिक, नायब सूबेदार परगट सिंह 23 दिसंबर, 2015 को इंडियन आर्मी में शामिल हुए थे। पिछले नौ सालों से वे लगातार मुश्किल इलाकों में तैनात थे और देश की सुरक्षा में अपना योगदान दे रहे थे। वे अभी जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पोस्टेड थे। वह भारतीय सेना की 19वीं राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट में सेवा दे रहे थे। परगट सिंह की शहादत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव रामदास समेत पूरे इलाके में दुख की लहर दौड़ गई। Punjab
शहीद परगट सिंह अपने पीछे अपने बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार दुखी है। गांव शोक में डूबा हुआ है और हर कोई शहीद के बलिदान को श्रद्धांजलि दे रहा है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in






















