चंडीगढ 30 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मंगलवार को सुरक्षा बलों को एक मुठभेड़ में सफलता हाथ लगी है. सुरक्षा बलों ने एक खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक मोस्ट वांटेड आतंकी को मार गिराया.
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक मोस्ट वांटेड आतंकवादी मंगलवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के ऊंचे इलाकों में राष्ट्रीय राइफल्स के साथ मुठभेड़ में मारा गया. हालांकि कश्मीर स्थित चिनार कोर ने मारे गए आतंकवादी की पहचान नहीं बताई, लेकिन अधिकारियों ने उसकी पहचान सुलेमान शाह उर्फ ‘मूसा’ के रूप में की है.और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
https://wishavwarta.in/