Punjab News: जगतार हवारा को फिलहाल राहत नहीं
पैरोल अर्जी पर सुनवाई इस तारिख तक टली
चंडीगढ़, 11 अक्टूबर, 2026 (विश्व वार्ता): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे जगतार सिंह हवारा को अपनी बुजुर्ग और बीमार मां से मिलने के लिए अभी तक राहत नहीं मिली है। इस संबंध में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में दायर पैरोल याचिका पर सुनवाई 28 अक्टूबर तक टाल दी गई है। इससे हवारा का अपने पैतृक गांव पहुंचकर मां से मिलने का इंतजार और बढ़ गया है।
जगतार सिंह हवारा फिलहाल दिल्ली की एक जेल में बंद हैं। वह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के हवारा गांव के रहने वाले हैं। अपनी मां की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्होंने हाई कोर्ट में नई याचिका दायर कर मां से मिलने के लिए पैरोल मांगी है। परिवार और नेशनल जस्टिस फ्रंट की अपील पर हवारा एक दिन की कस्टडी पैरोल पर अपनी मां से मिलने के लिए तैयार हो गए हैं। इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी सिफारिश की है कि हवारा को मानवीय आधार पर उसकी मां से मिलने दिया जाए।
हालांकि, पैरोल को लेकर आखिरी आदेश अभी कन्फर्म नहीं हुआ है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























