Iran-US War: ईरान भी अपनी रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है- ईरानी संसद के अध्यक्ष गालिबाफ
गालिबफ की दो-टूक – ‘अगर अमेरिका फिर से चाहता है युद्ध तो हमारी सेना तैयार’
कहा ईरान को अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं
दिल्ली, 11 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ने पिछले महीने दोनों देशों के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) को तोड़ा, तो ईरान अपनी रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। iran will never surrender mohammad bagher ghalibaf says
गालिबफ सिर्फ ईरानी संसद के स्पीकर ही नहीं, बल्कि ईरान के मुख्य वार्ताकारों में से एक भी हैं। ट्रंप की धमकियों के जवाब में गालिबफ ने साफ कर दिया है कि ईरान कभी भी सरेंडर नहीं करेगा। गालिबफ ने दो-टूक कहा, “अगर अमेरिका शांति समझौते से पीछे हटकर फिर से युद्ध चाहता है तो हमारी सेना भी तैयार है। हमारी सेना ईरान की रक्षा के लिए पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। हम पूरी तरह से रक्षा के लिए तैयार रहेंगे और अमेरिका के खिलाफ मज़बूती से खड़े होकर ईरानी लोगों के अधिकारों की रक्षा करेंगे।”
इस पूरी बातचीत को पटरी पर लाने के लिए कतर बैकस्टेज में एक बहुत बड़ा क्राइसिस मैनेजर बनकर उभरा है. शुक्रवार को कतर के मध्यस्थ अमेरिका के साथ तालमेल बिठाकर सीधे ईरान पहुंचे, ताकि दोनों देशों के बीच बढ़े गुस्से को थोड़ा शांत किया जा सके. इससे बातचीत का माहौल तैयार हो सकेगा. पर्दे के पीछे काम कर रहे राजनयिकों का कहना है कि भले ही बाहर दोनों देश एक-दूसरे पर गरज रहे हों, लेकिन अंदर से दोनों ही पक्ष साल की शुरुआत में हुए एमओयू पर वापस लौटना चाहते हैं। Internatainal news,
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























