
Iran US war…का आठवां दिन…
US-ईरान युद्ध: “ईरान के साथ बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई डील नहीं होगी” – Donald Trump का बड़ा ऐलान
चंडीगढ 7 मार्च (विश्व वार्ता): us iran war president trump: ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहा युद्ध अब आठवें दिन में पहुंच गया है और पश्चिम एशिया में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि ईरान के साथ कोई बातचीत या समझौता नहीं होगा.
ईरान के साथ युद्ध के बढ़ते दायरे के बीच, US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को चेतावनी दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि अब बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई और समझौता नहीं होगा।
US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान के साथ किसी भी तरह का समझौता तभी होगा जब वह बिना शर्त सरेंडर करेगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद ईरान में ‘सबसे अच्छी और स्वीकार्य लीडरशिप’ चुनी जाएगी। इसके बाद अमेरिका और उसके साथी मिलकर ईरान को बर्बादी के कगार से वापस लाने के लिए काम करेंगे। ट्रंप ने दावा किया कि इस प्रोसेस के बाद ईरान की इकॉनमी पहले से बड़ी, बेहतर और मज़बूत हो जाएगी। उन्होंने अपना बयान ‘मेक ईरान ग्रेट अगेन (MIGA)’ के नारे के साथ खत्म किया। Donald Trump
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























