Iran US War सैनिकों की मौत से बौखलाए अमेरिका ने ईरान पर एक बार फिर भीषण हवाई हमले शुरू
अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला शुरू, ईरान पर लगातार 8वें दिन हमला
चंडीगढ, 19 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) Iran US War जॉर्डन में ईरानी हमले में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई है. इन मौतों के बाद अब तक ईरान जंग में मरने वाले अमेरिकी सैनिकों की कुल संख्या 16 हो गई है। इस हमले के कुछ ही घंटों बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ लगातार आठवें दिन एक और सैन्य अभियान शुरू कर दिया. भारतीय समय के मुताबिक रविवार सुबह करीब 4:30 बजे अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति के निर्देश पर ईरान में नए हवाई हमले किए। अमेरिका का कहना है कि इन हमलों का मकसद ईरान की उस सैन्य क्षमता को कमजोर करना है, जिससे वह होर्मुज जलडमरूमध्य में अंतरराष्ट्रीय जहाजों को खतरा पहुंचा सकता है।अमेरिका ने साफ कहा है कि यह कार्रवाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की उन गतिविधियों के जवाब में की गई है, जिनमें जॉर्डन में तैनात अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाया गया. Iran us Attack airstrikes
जॉर्डन हमले के बाद बदला
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक शुक्रवार को जॉर्डन में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों के दौरान दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई, जबकि एक सैनिक अब भी लापता है. चार अन्य सैनिकों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था, जिन्हें बाद में छुट्टी दे दी गई. कुछ अन्य घायल सैनिक इलाज के बाद दोबारा ड्यूटी पर लौट आए हैं. इन मौतों के बाद युद्ध शुरू होने से अब तक मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या 16 हो गई है, जबकि 430 से ज्यादा सैनिक घायल हो चुके हैं।
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने जॉर्डन के अल अजराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया. ईरानी सरकारी टीवी ने दावा किया कि इस हमले में कम से कम दो अमेरिकी लड़ाकू विमान और तीन अन्य विमान नष्ट कर दिए गए. हालांकि जॉर्डन की सेना का कहना है कि उसकी एयर डिफेंस प्रणाली ने ईरान की 10 मिसाइलें हवा में ही मार गिराईं और देश में किसी तरह का नुकसान या जनहानि नहीं हुई।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























