
Internatioanl News:, Iran Israel War : टूटा सीज़फायर, फिर भड़की हिंसा, युद्ध शुरू…
ईरान में भारतीय दूतावास ने भारतीयों से की देश छोड़ने की अपील
चंडीगढ, 8 जून (विश्ववार्ता) मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ईरान और इजराइल के बीच लागू युद्धविराम (Ceasefire) गंभीर संकट में दिखाई दे रहा है। लेबनान की राजधानी बेरूत पर इजराइली हमलों के बाद ईरान ने इजराइल की ओर मिसाइलें दागीं, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में अलर्ट बढ़ा दिया गया है।
ईरान में बिगड़ते क्षेत्रीय हालात के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने सभी भारतीयों को ईरान की यात्रा से बचने की सलाह दी है।
साथ ही वहां मौजूद भारतीय नागरिकों से उपलब्ध परिवहन साधनों के जरिए जल्द से जल्द ईरान छोड़ने को कहा गया है। दूतावास ने कहा कि क्षेत्र में हालिया घटनाक्रम को देखते हुए यह सलाह दोहराई जा रही है। भारत लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। Internatioanl News:,
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























