IPL-2025, मे आज होगे डबल हैडर मुकाबले
पहले मैच मे Punjab Kings and Royal Challengers Bangalore होंगे आमने-सामने
चंडीगढ़, 20 अप्रैल (विश्व वार्ता) आईपीएल मे आज 2025 में लगातार दूसरे दिन डबल हेडर मुकाबले खेले जाएगे। दिन के पहले मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगे। मैच पंजाब के मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा आज दो मैचों का ‘सुपर संडे’ है और पंजाब-बेंगलुरू मैच दिन का पहला मुकाबला होगा जो दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। मेजबान पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर करेंगे। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की अगुवाई रजत पाटीदार करेंगे।
बेंगलुरू और पंजाब की टीमों के बीच एक दिन पहले हुए मुकाबले में बारिश की वजह से मैच 14-14 ओवर का कर दिया गया था। इस मैच में बेंगलुरू पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी और उसने 14 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 95 रनों का स्कोर बनाया था। जवाब में उतरी पंजाब की टीम 12.1 ओवर में 5 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल करने में सफल रही थी। आज का मैच मुल्लानपुर में होने वाला है और इस मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम पहली बार कोई मैच खेलने मैदान पर उतरने जा रही है। दोनों टीमों ने आईपीएल इतिहास में अब तक 34 मैच खेल लिए हैं जिसमें 18 मैचों में आज की मेजबान टीम पंजाब किंग्स को जीत मिली है, जबकि बेंगलुरू 16 मैच ही जीत सकी है।
























