INS Mahendragiri: ताकतवर INS महेंद्रगिरि नौसेना को समर्पित
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने INS महेंद्रगिरि को औपचारिक रूप से नौसेना में किया शामिल
समंदर में बढ़ी भारत की ताकत, INS महेंद्रगिरी नौसेना में शामिल
चंडीगढ, 11 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित एक समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अत्याधुनिक और 75 प्रतिशत तक स्वदेशी पोत आईएनएस महेंद्रगिरि भारतीय नौसेना को समर्पित किया। इस पर ब्रह्मोस मिसाइल की तैनाती भी की जा सकती है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में विशाखापत्तनम में आयोजित एक कार्यक्रम में आईएनएस महेंद्रगिरी पोत का जलावतरण हुआ। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने कहा कि इस पोत में इस्तेमाल 75% सामग्री स्वदेशी है। आईएनएस महेंद्रगिरी पूरी तरह अभेद्य है। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि इस पोत पर ब्रह्मोस मिसाइल को भी तैनात किया जा सकता है। INS Mahendragiri
























