खाड़ी इलाके में बढ़ते तनाव के बीच ओमान तट के पास अमेरिकी नौसेना ने टैंकर पर किया हमला
14 भारतीय सवार, भारत की नौसेना भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी
चंडीगढ, 14 जून (विश्ववार्ता) ओमान के रास अल हद्द तट के पास रविवार (14 जून 2026) को 14 भारतीय नागरिकों को लेकर जा रही मालवाहक नाव (Dhow) समुद्र में डूबने लगी, जिसके बाद बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया गया। नाव की पहचान एमवी जाबल अली-9 (MV Jabal Ali-9) के रूप में हुई है। 14 indians sank near oman sea us india navy rescue operation ongoing
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाव से संकट का संदेश(डिस्ट्रेस कॉल) भेजा गया था, जिसमें बताया गया कि जहाज में पानी भर रहा है और तत्काल मदद की जरूरत है। इसके बाद भारतीय नौसेना ने क्षेत्र में मौजूद अपने युद्धपोतों को तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना किया। अमेरिकी नौसेना भी बचाव अभियान में शामिल हो गई। india navy rescue operation ongoing
बताया गया है कि यह नाव ओमान के तट से कुछ दूरी पर समुद्री मार्ग से गुजर रही थी। संकट की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद एक कमर्शियल मालवाहक जहज ने भी राहत कार्य में सहयोग शुरू किया। भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ओमान के साथ समन्वय किया जा रहा है।
फिलहाल सभी 14 भारतीयों की तलाश और उन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। भारतीय नौसेना स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। अधिकारियों की ओर से अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























