Asian Games 2026: एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास
श्रीलंका को रौंदकर जीता गोल्ड मेडल
चंडीगढ, 22 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया है। टीम ने मंगलवार को फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराया।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। यह एशियन गेम्स में भारतीय विमेंस टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। 217 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई। Indian women cricket team won gold medal beat sri lanka by 147 runs
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई थी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रन बनाए, शेफाली अपने अर्धशतक से मात्र 2 रन से चूक गई। उन्होंने 29 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से 48 रन बनाए।
स्मृति मंधाना ने अपना अर्धशतक पूरा किया, वह अपने शतक के करीब बढ़ रही थी लेकिन सुगंदिका ने 79 रनों पर उनकी पारी को समाप्त कर दिया. मंधाना ने 45 गेंदों में खेली 79 रनों की पारी में 7 छक्के और 5 चौके जड़े. इस दौरान उन्होंने अपने 11000 इंटरनेशनल रन पूरे किए, वह इस आंकड़े को छूने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 17 गेंदों में 19 रन बनाए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जी. कमालिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, एन. श्री चरणी, नंदनी शर्मा।
श्रीलंका: इमेशा दुलानी, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसीनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), काव्या काविंदी, मिथाली अयोध्या, चामुडी प्रभोदा, सुगंधिका कुमारी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























