Internatainal News : 8 महीने से लापता भारतीय महिला की लाश कनाडा में मिली
दिल्ली, 28 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) कनाडा में करीब आठ महीने से लापता 33 साल की भारतीय महिला सोनम रमोला की लाश मिल गई है। एबॉट्सफ़ोर्ड पुलिस ने लाश मिलने की पुष्टि की है, जिसके बाद लंबे समय से चल रहा सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया है। Indian woman missing
पुलिस मीडिया रिलेशन ऑफिसर सार्जेंट पॉल वॉकर के मुताबिक, सोनम रमोला की मौत को फिलहाल संदिग्ध नहीं माना जा रहा है। सोनम के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान, सोनम की काली हुंडई एलेंट्रा कार मिशन ब्रिज के नीचे खड़ी मिली। इसके बाद, सेंट्रल फ्रेज़र वैली सर्च एंड रेस्क्यू टीम ने इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
कई महीनों की खोज और जांच के बाद, अब सोनम रमोला की मौत की पुष्टि हो गई है। वह दिसंबर 2025 में लापता हुई थी और उसके परिवार वाले लगातार उसके मिलने की उम्मीद कर रहे थे। पुलिस ने कहा है कि मामले में मौत को संदिग्ध नहीं माना जा रहा है। मौत की और जानकारी के लिए जांच जारी है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























