Indian Railways: अक्तूबर महीने की शुरुआत में रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों में किया कुछ बदलाव
आपको बदले गए इन नियमों के बारे में पता होना जरूरी
चंडीगढ़, 1 अक्तूबर (विशवार्ता) October 2025 महीने की शुरुआत में रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों में कुछ बदलाव किया है, जिससे यात्रियों को फायदा होगा। आपको बदले गए इन नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। अगर आप अपडेटेड रहेंगे तो इनका फायदा उठा सकेंगे और किसी तरह की परेशानी से भी बच सकेंगे।
Railway Ticket Booking Rules
रेल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव
आज से रेलव टिकट बुकिंग के नियमों में एक नया बदलाव लागू हो चुका है।
इस नए बदलाव के तहत रिजर्वेशन खुलने के बाद पहले 15 मिनट में केवल वही लोग टिकट बुक कर सकेंगे, जिनका आधार वेरिफिकेशन हो चुका है।
एप और आईआरसीटीसी दोनों जगह से टिकट बुक करने पर ये नियम लागू हैं। Railway Ticket Booking Rules