
Railway Projects : Indian Railways ने Punjab को दी बड़ी सौगात
नई रेल लाइन और वंदे भारत एक्सप्रेस को मंज़ूरी
चंडीगढ़, 24 सितंबर (विशवार्ता) – रेलवे ने पंजाब को एक बड़ी सौगात दी है। लंबे समय से प्रतीक्षित राजपुरा-मोहाली नई रेल लाइन को मंज़ूरी मिल गई है। इसके अलावा, फिरोजपुर से दिल्ली के लिए एक नई वंदे भारत ट्रेन की घोषणा की गई है। Railway Projects
राजपुरा-मोहाली नई लाइन 18 किलोमीटर लंबी है और इस पर लगभग ₹443 करोड़ खर्च होंगे। इस रेल लाइन के निर्माण से चंडीगढ़ समेत पूरे पंजाब को लाभ होगा। राजपुरा लाइन से सरहिंद, लुधियाना, जालंधर और अन्य राज्यों की यात्रा आसान हो जाएगी। इस परियोजना के लिए तीन साल की समय-सीमा तय की गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राज्य सरकार भी इस परियोजना में पूरा सहयोग करेगी, क्योंकि अभी ज़मीन का अधिग्रहण होना बाकी है।
Railway Projects: Indian Railways gives a big gift to Punjab; New rail line and Vande Bharat Express approved
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन फिरोजपुर छावनी से चलकर बठिंडा, धुरी, पटियाला, अंबाला छावनी, कुरुक्षेत्र और पानीपत होते हुए दिल्ली पहुँचेगी। 486 किलोमीटर की इस यात्रा में छह घंटे 40 मिनट लगेंगे। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर हफ़्ते में छह दिन चलेगी। स्लाइड के अनुसार, यह ट्रेन फिरोजपुर छावनी से सुबह 7:55 बजे रवाना होगी और दोपहर 2:30 बजे दिल्ली पहुँचेगी। Railway Projects
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























