Asian Games: भारतीय महिला हॉकी टीम जापान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची
– जापान को 3-1 से हराया,– पूल-B में भारत की लगातार चौथी जीत
चंडीगढ, 25 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेज़बान जापान को 3-1 से हराकर नागोया एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारत ने शुक्रवार को गिफू प्रीफेचुरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए पूल-B मैच में लगातार चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत के 12 पॉइंट हो गए हैं और टीम ने पूल की टॉप दो टीमों में अपनी जगह पक्की कर ली है।
भारत के लिए लालरेम्सियामी हमरजोटे, इशिका चौधरी और नवनीत कौर ने गोल किए, जबकि जापान के लिए शिहो कोबायाकावा ने एक गोल किया। भारत ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाया। भारत ने शुरू में 3-0 की बढ़त बना ली थी, जापान ने आखिरी क्वार्टर की शुरुआत में एक गोल करके कमी कम की जब शिहो कोबायाकावा ने एक दमदार टॉमहॉक शॉट से गोल करके स्कोर 3-1 कर दिया। यह आखिर तक बना रहा। Indian Women’s Hockey Team Enters Semifinals After Defeating Japan
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/

























