India Vs Sri Lanka: इंडिया ने पहला टेस्ट मैच जीता, श्रीलंका को हराया
– देवदत्त पडिक्कल की सेंचुरी,
मानव सुथार ने मैच में लिए 10 विकेट
चंडीगढ़, 19 अगस्त (विश्व वार्ता)- इंडिया ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया है। बारिश से प्रभावित मैच का नतीजा पांचवें दिन (19 अगस्त) आया। मानव सुथार ने पांचवें दिन शानदार बॉलिंग की और दूसरी इनिंग में छह विकेट लिए। उन्होंने मैच में कुल 10 विकेट लिए। दोनों देशों के बीच दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो (SSC) में खेला जाएगा।
इंडियन टीम ने श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का टारगेट दिया था। आज पांचवें दिन श्रीलंका ने 4 विकेट पर 84 रन से आगे खेलना शुरू किया, सोनल दिनुशा और धनंजय डी सिल्वा क्रीज पर थे और दोनों ने हाफ सेंचुरी बनाईं। श्रीलंका को पांचवें दिन पहला झटका धनंजय डी सिल्वा के रूप में लगा, जिन्हें रवींद्र जडेजा ने 59 रन पर आउट किया। श्रीलंका का पांचवां विकेट 142 रन पर गिरा। डी सिल्वा और दिनुशा ने 95 रन की पार्टनरशिप की। इसके बाद आए निरोशन डिकवेला भी कुछ खास नहीं कर पाए, 10 रन पर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर विकेटकीपर पंत को कैच दे बैठे। यह श्रीलंका का छठा विकेट था, जो 156 रन पर गिरा।
लंच के बाद, मानव सुथार ने लगातार तीन विकेट लेकर श्रीलंका की कमर तोड़ दी। उन्होंने सोनल दिनुशा (84) और फिर प्रभात जयसूर्या (0) को आउट किया। इसके बाद मानव सुथार ने लाहिरू कुमारा (0) को पंत के हाथों कैच कराया, जिससे श्रीलंका का स्कोर 199 रन पर तीन विकेट हो गया। यह मैच का उनका पांचवां विकेट था। यह मानव सुथार का लगातार दो मैचों में दूसरा पांच विकेट हॉल था। India Vs Sri Lanka: India won the first Test match, defeated Sri Lanka
भारत ने पहली पारी में 462 रन और दूसरी पारी में 193 रन बनाए। श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर खत्म हुई, जिससे भारत को 178 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में 193 रन जोड़कर भारत ने श्रीलंका को 372 रन का टारगेट दिया था।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















