एशियन गेम्स: भारत ने एशियन गेम्स में 17वां गोल्ड मेडल जीता
कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत में जीता सोना
चंडीगढ़, 3 अक्टूबर (विश्ववार्ता): 17 साल की तीरंदाज कुमकुम मोहोर ने शनिवार को एशियन गेम्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। वह महिलाओं के रिकर्व इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गईं।
कुमकुम ने फाइनल में शूटआउट में साउथ कोरिया की ओह ये जिन को हराया। शूट-ऑफ में ओह ये जिन ने 8 पॉइंट बनाए, जबकि कुमकुम ने 10 पॉइंट बनाए। इसके साथ ही कुमकुम एशियन गेम्स की चैंपियन बन गईं। यह आर्चरी में भारत का पांचवां गोल्ड मेडल है। भारत के कुल मेडल की संख्या 77 हो गई है, जिसमें 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























