India vs Zimbabwe के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज़ का दूसरा मैच आज
भारतीय टीम सीरीज़ में 1-0 से आगे
नई दिल्ली,चंडीगढ, 25 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज़ का दूसरा मैच आज हरारे में खेला जाएगा। यह मैच शाम 4:30 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम सीरीज़ में 1-0 से आगे चल रही है और आज का मैच जीतकर सीरीज़ जीतने की कोशिश करेगी। भारत के पास ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ लगातार तीसरी T20 सीरीज़ जीतने का मौका है। पहले मैच में टीम इंडिया ने ज़िम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया था। भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच अब तक 15 T20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से भारतीय टीम ने 12 मैच जीते हैं, जबकि ज़िम्बाब्वे ने 3 जीते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11: भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव और अशोक शर्मा।
ज़िम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी, बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधावेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, और ब्लेसिंग मुज़रबानी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























