Asian Games 2026: आज क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका से
चंडीगढ 01 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) एशियन गेम्स में आज भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मैच सुबह 10:30 बजे जापान के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में शुरू होगा। India vs Srilanka Asian games Cricket Semifinal match
दोनों टीमों का क्वार्टरफाइनल मुकाबला बारिश में धुल गया था। बेहतर टी-20 रैंकिंग के आधार पर दोनों को सेमीफाइनल में जगह मिली। आज बारिश होने की संभावना नहीं है।
टीम अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी के साथ ही उतरेगी। वैभव तभी खेल पाएंगे जब मैच से पहले कोई बल्लेबाज चोटिल हो जाए।
भारत ने पिछले पांचों मुकाबले जीते, श्रीलंका 4 हारा
भारत टी-20 में बेहतरीन फॉर्म में है। टीम ने अपने पिछले पांचो मुकाबले जीते हैं। वहीं श्रीलंका को पिछले 5 मुकाबलों में 4 में हारी मिली है और 1 मैच जीता है।
टी-20 में दोनों टीमें 33 बार भिड़ी हैं। इनमें भारत ने 23 मुकाबले जीते हैं, जबकि श्रीलंका को 9 में जीत मिली। 1 मुकाबला बेनतीजा रहा।
इसके अलावा भारत के खिलाफ श्रीलंका अपने पिछले पांचों मुकाबले हारा है। उसे भारत के खिलाफ आखिरी जीत जनवरी 2023 में मिली थी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























