
india vs sri lanka 3rd T20I: भारत ने जीता तीसरा टी20 मैच
श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से हासिल की अजेय बढ़त
नई दिल्ली, चंडीगढ, 27 दिसंबर (विश्ववार्ता) इंडिया और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच चल रही पांच मैचों की T20I सीरीज़ का तीसरा मैच आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में इंडिया ने श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंडिया ने पांच मैचों की T20I सीरीज़ में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। इंडिया को जीत के लिए 113 रन का टारगेट मिला था, जिसे उसने सिर्फ 13.2 ओवर में पूरा कर लिया। india vs sri lanka women 3rd t20
आपको बता दें कि इंडियन टीम ने आज तीसरे T20I मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बैटिंग के लिए बुलाया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका की महिला टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 112 रन ही बना सकी। रेणुका ठाकुर और दीप्ति शर्मा भारतीय महिला टीम की स्टार रहीं, रेणुका ने चार विकेट लिए जबकि दीप्ति तीन विकेट लेने में कामयाब रहीं। इमेशा दुलानी ने 32 गेंदों में चार चौकों की मदद से सबसे ज़्यादा 27 रन बनाए। हसिनी परेरा (25 रन), कवीशा दिलहारी (20 रन) और कौशानी नुथ्यांगना (नाबाद 19 रन) ने रन बनाए।
113 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने सिर्फ़ तीन ओवर में 26 रन बना लिए। स्मृति मंधाना छह गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हुईं, कवीशा दिलहारी lbw आउट हुईं। जेमिमा रोड्रिग्स ने आठवें ओवर तक बैटिंग की और शेफाली वर्मा के साथ मिलकर टीम को 50 के पार पहुंचाया। india vs sri lanka women 3rd t20
टीम इंडिया ने इस सीरीज़ के पहले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें उसने आसान जीत दर्ज करके 2-0 की बढ़त बना ली है। तीसरे मैच में अब टीम इंडिया जीत हासिल कर सीरीज़ में अजेय बढ़त बनाने की कोशिश करेगी। जेमिमा 15 बॉल पर 9 रन बनाकर आउट हुईं। कैप्टन हरमनप्रीत कौर चौथे नंबर पर आईं। शैफाली ने हाफ सेंचुरी बनाई। दोनों ने मिलकर टीम को सिर्फ 13.2 ओवर में जीत दिला दी। शैफाली 79 और हरमन 21 रन बनाकर नाबाद रहीं।
इंडियन टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कैप्टन), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौर, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरनी।
श्रीलंका टीम: चमारी अटापट्टू (कैप्टन), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कवीशा दिलहारी, नीलाक्षीकासा सिल्वा, इमेशा दुलानी, कौशानी नुथियांगना (विकेट कीपर), मालशा शेहानी, इनोका रणवीरा, मलकी मदारा, निमशा मदुशानी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















