इंग्लैंड और भारत के बीच पहले वनडे मैच जारी, भारतीय गेंदबाजो ने दिखाया जलबा
इंग्लैंड की आधी से ज्यादा टीम लौटी पेवेलियन
26 ओवर के खेल के बाद जानिये इंग्लैंड का स्कोर
चंडीगढ, 14 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच आज पहला वनडे मैच खेला जा रहा है। भारत को पांच मैचों की टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन वनडे में उसकी नजरें वापसी पर हैं।
इंग्लैंड की बैटिंग भारत के खिलाफ पहले वनडे में बिखरती हुई नजर आ रही है। टीम ने 25 ओवर में 117 रन बनाने में 6 विकेट गंवा दिए हैं। जो रूट और लियाम डॉसन क्रीज पर हैं। विल जैक्स 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शिवम दुबे ने कैच आउट कराया। यहां विकेटकीपर केएल राहुल ने एक हाथ से कैच पकड़ा। ind vs eng cricket score india vs england 1st odi 2025
इससे पहले प्रसिद्ध कृष्णा ने सैम करन (जीरो) और जोस बटलर (5 रन) को पवेलियन भेजा। जबकि, गुरनूर बरार ने बेन डकेट (43 रन) और जैकब बेथेल (14 रन) के विकेट लिए। बुमराह ने हैरी ब्रूक को पवेलियन भेजा। मैच का स्कोरबोर्ड
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड :बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























