India Vs Afghanistan के बीच एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी, भारत को आज लगे 3 बडे झटके
6 विकेट के नुकसान पर बनाये इतने रन
चंडीगढ, 7 जून (विश्ववार्ता) भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मुकाबले का आज दूसरा दिन का खेल जारी है, टीम ने पहली पारी में 6 विकेट पर 456 रन बना लिए हैं। वॉशिंगटन सुंदर और मानव सुथार नाबाद हैं।
ध्रुव जुरेल 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सलीम ने बोल्ड किया। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल (126 रन) का विकेट लेकर 169 रन की पार्टनरशिप ब्रेक की।
रविवार को मैच का दूसरा दिन है और पहले सेशन का खेल जारी है। टीम इंडिया ने सुबह 368/3 के स्कोर से दिन की शुरुआत की। गिल ने 103 और पंत ने 50 रन से पारी को आगे बढ़ाया। test day 1 gill pant lead 1
पहले दिन केएल राहुल ने शतक और साई सुदर्शन ने अर्धशतक लगाया था। ओपनर यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर आउट हुए
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
।
























