India vs Afghanistan के बीच एकमात्र टेस्ट का आज तीसरे दिन का खेल जारी, अफगानिस्तान की पहली पारी सिमटी
भारतीय गेंदबाजो ने अफगानिस्तान को किया फॉलोऑन खेलने पर मजबूर
डेब्यू मैच खेल रहे मानव सुथार ने ढहाया कहर
चंडीगढ, 8 जून (विश्ववार्ता) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन का खेल जारी है इस दौरान भारतीय गेेदबाजो का दबदबा देखने को मिला।
भारत ने चंडीगढ़ टेस्ट के तीसरे दिन अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया। अफगानी टीम ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 43 रन बना लिए हैं। टीम 369 रन पीछे है। सेदीकुल्लाह अटल और रहमानुल्लाह गुरबाज नाबाद हैं। अब्दुल मलिक (8 रन) को मोहम्मद सिराज ने रुक्चङ्ख कर दिया।
सोमवार को लंच ब्रेक से पहले अफगानिस्तान पहली पारी में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह टीम इंडिया को पहली पारी में 412 रन की बढ़त मिली। भारतीय टीम से डेब्यू मैच खेल रहे मानव सुथार ने पहली पारी में छह विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा को 3 विकेट मिले। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित की थी India vs Afghanistan test day-3 suthar 5 Wickets follow on
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























