India vs Afghanistan के बीच एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी, भारत ने घोषित की अपनी पहली पारी
अफगानिस्तान के सलीम ने झटके 6 विकेट
चंडीगढ, 7 जून (विश्ववार्ता) भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मुकाबले का आज दूसरा दिन का खेल जारी है, भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन पर घोषित कर दी।
भारत के लिए इस मैच में कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल ने शतक जड़े। वहीं, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतकीय पारी खेली। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन गिल ने बनाए जो 126 रन बनाकर आउट हुए।
वहीं, केएल राहुल ने 100, पंत ने 81, सुदर्शन ने 81, मानव सुथार ने 28, यशस्वी ने 24, मोहम्मद सिराज ने 22 और ध्रुव जुरेल ने 19 रन बनाए। सुंदर 68 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाकर नाबाद रहे।
कुलदीप यादव भी नौ रन बनाकर नाबाद लौटे। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम सैफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट झटके, जबकि जियाउर रहमान शरीफी और हशमातुल्लाह शाहिदी को एक-एक विकेट मिले। india vs Afghanistan 1st test day 2
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























