India और Afghanistan के बीच तीसरे वनडे का खेल जारी
शुरूआती झटको से उबर अफगानिस्तान ने की शानदार वापसी
31 ओवर के खेल के बाद जानिये क्या है अफगानिस्तान
चंडीगढ, 20 जून, 2026 (विश्ववार्ता) अफगानिस्तान ने शुरुआती चार विकेट जल्दी गंवाने के बाद शानदार वापसी की है। भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम का स्कोर एक समय 36/4 था। रहमानुल्लाह गुरबाज (5), रहमत शाह (5), इब्राहिम जादरान (11) और दरविश रसूली (1) सस्ते में आउट हुए। शुरुआती चारों विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए, जबकि तीन कैच रोहित शर्मा ने लपके।
इसके बाद कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई ने पारी को संभालते हुए पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। हालांकि, 31 ओवर में प्रिंस यादव ने उमरजई को 50 रन पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 143/5 है, जबकि शाहिदी अर्धशतक बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























