India VS Afghanistan: टीम इंडिया ने 3-0 से जीती सीरीज़
– अफ़गानिस्तान को 9 विकेट से हराया
नई दिल्ली, चंडीगढ, 20 जून, 2026 (विश्ववार्ता) भारत और अफ़गानिस्तान के बीच ODI सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया, जिसे टीम इंडिया 9 विकेट से जीतने में कामयाब रही। अफ़गानिस्तान ने भारत को 219 रन का टारगेट दिया था। जवाब में भारत ने 28.4 ओवर में एक विकेट खोकर 224 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।
इस मैच में अफ़गानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फ़ैसला किया। इसके बाद अफ़गानिस्तान की पारी 44.2 ओवर में 218 रन के स्कोर पर खत्म हुई, जिसमें तेज़ गेंदबाज़ विराट कृष्णा ने भारतीय टीम की बॉलिंग में 5 विकेट लिए।
219 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 28.4 ओवर में सिर्फ़ एक विकेट खोकर मैच जीत लिया और सीरीज़ 3-0 से खत्म कर दी।
टारगेट का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल ने सेंचुरी और रोहित शर्मा ने हाफ सेंचुरी बनाई। यशस्वी जायसवाल ने अपना दूसरा ODI सेंचुरी बनाया और 110 रन बनाए। उन्होंने अपनी इनिंग में 14 चौके और 3 छक्के भी लगाए। रोहित शर्मा ने 79 रन की इनिंग खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
दोनों टीमें
इंडिया (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कैप्टन), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, व्यास कृष्णा, प्रिंस यादव
अफगानिस्तान (प्लेइंग XI): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कैप्टन), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, ए.एम. ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी, फ़रीद अहमद मलिक
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















