
National News: ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर आ रहे हैं भारत की दो दिवसीय यात्रा पर
भारत-ब्रिटेन की साझेदारी की प्रगति की करेंगे समीक्षा
चंडीगढ, 5 अक्तूबर (विश्ववार्ता) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर अगले सप्ताह 8 अक्तूबर को दो दिन के दौरे पर भारत आएंगे। यह उनका भारत का पहला आधिकारिक दौरा होगा। भारत दौरे पर ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। national News: india visit uk pm to discuss trade and strategic ties with modi
india visit uk
भारत दौरे पर ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेता विजन 2035 के तहत भारत-ब्रिटेन की साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे। विजन 2035 में व्यापार, निवेश, तकनीक, रक्षा, जलवायु, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों के आपसी रिश्तों को मजबूत करने का 10 साल का रोडमैप शामिल है।
दोनों प्रधानमंत्री व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) पर भी चर्चा करेंगे और उद्योग जगत के नेताओं से मिलेंगे। यह समझौता भविष्य में दोनों देशों की आर्थिक साझेदारी का अहम आधार माना जा रहा है। इसके अलावा, मोदी और स्टार्मर मुंबई में होने वाले ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के छठे संस्करण में भी शामिल होंगे। इस दौरान वे उद्योग विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और नवप्रवर्तकों से बातचीत करेंगे।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















