
India Copyright Act: Raghav Chadha ने राज्यसभा में यूट्यूबर्स का मुद्दा उठाया
पढ़ें क्या कहा
नई दिल्ली, चंडीगढ, 18 दिसंबर, 2025 (विश्ववार्ता) – MP राघव चड्ढा ने आज राज्यसभा में “डिजिटल कंटेंट के फेयर यूज़ और (इंडिया कॉपीराइट एक्ट) कॉपीराइट” का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा: कि लाखों भारतीय अब डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। उनके चैनल और पेज सालों की मेहनत से बनाए गए कीमती एसेट हैं, जिन्हें कॉपीराइट अटैक से हटा दिया जाता है।
India Copyright Act
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनके बनाए चैनल या पेज नहीं हैं, यह उनकी इनकम का सोर्स भी है, जिसे उन्होंने सालों की मेहनत से बनाया है, लेकिन कभी-कभी बस एक छोटी सी गलती उनकी सालों की मेहनत पर पानी फेर देती है। उन्होंने कहा कि “डिजिटल कंटेंट के फेयर यूज़ और कॉपीराइट” की डेफिनिशन को आसान बनाने के लिए पुराने नियमों में बदलाव किए जाने चाहिए।
Raghav Chadha ने कहा कि डिजिटल कंटेंट के फेयर यूज़ (इंडिया कॉपीराइट एक्ट) को डिफाइन करने के लिए, ओरिजिनल क्रिएटर्स को बचाने, ट्रांसफॉर्मेटिव और इंसिडेंटल यूज़ को बचाने के लिए इंडिया के कॉपीराइट एक्ट, 1957 को मॉडर्नाइज़ किया जाना चाहिए। मनमाने, एल्गोरिदम से चलने वाले कॉपीराइट हमलों के डर से क्रिएटिविटी नहीं बढ़ सकती। Raghav Chadha
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















