अफगानिस्तान की सबसे बड़ी हार, श्रेयस एंड कंपनी ने टी20 सीरीज 3-0 से की नाम
अफगानिस्तान के खिलाफ Abhishek Sharma का तूफान: भारत के लिए जड़ा सबसे तेज शतक
रोहित के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा
चंडीगढ, 18 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) India Clean Sweeps Against Afghanistan अभिषेक शर्मा के बल्ले से निकले तूफान ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान की गेंदबाजी को तहस-नहस कर दिया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने अफगान बल्लेबाजों की भी पोल खोलकर रख दी। इस तरह टीम इंडिया ने तीन मैचों की T20I सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।
सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया ने तीसरे मुकाबले में 221/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर अफगानिस्तान को 94 रनों पर ढेर करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह T20I क्रिकेट में अफगान टीम का भारत के खिलाफ सबसे लोएस्ट स्कोर है।
अभिषेक ने दिखाया बल्ले का दम
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर अभिषेक ने पिच का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने शुरुआत से ही अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। अभिषेक ने सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी रफ्तार कम नहीं होने दी और नौवें ओवर में शतक पूरा कर लिया। अब्दुल्ला अहमदजई की गेंद पर जोरदार पुल लगाकर वह 99 तक पहुंचे और फिर एक रन लेकर शानदार शतक पूरा कर लिया। शतक पूरा होते ही अभिषेक ने मैदान पर बैठकर ध्यान लगाने वाला अंदाज में जश्न मनाया। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर उनकी इस खास पारी का अभिवादन किया। India Clean Sweeps Against Afghanistan
रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा
अभिषेक का यह शतक भारत के लिए टी20 में किसी बल्लेबाज का सबसे तेज सैकड़ा है। इससे पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था जिन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में खेले गए मैच में 35 गेंदों पर शतक लगाया था। किसी टेस्ट नेशन देश के बल्लेबाज का भी यह सबसे तेज शतक है। हालांकि, टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है। साहिल ने 2024 में साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों पर शतक लगाया था।
पूर्ण सदस्य टीमों के सबसे तेज टी20 शतक
गेंदें खिलाड़ी टीम बनाम स्थान वर्ष
30 अभिषेक शर्मा भारत अफगानिस्तान दिल्ली 2026
33 सिकंदर रजा जिम्बाब्वे गाम्बिया नैरोबी (रुआराका) 2024
33 फिन एलन न्यूजीलैंड दक्षिण अफ्रीका कोलकाता 2026
35 डेविड मिलर दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश पॉचेफस्ट्रूम 2017
35 रोहित शर्मा भारत श्रीलंका इंदौर 2017
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/

























