India and West Indies के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच इस तारिख को
Rohit-Kohli के निशाने पर कई बड़े रिकॉर्ड
चंडीगढ, 24 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होने जा रही है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।
दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा मैच तीन अक्तूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा। 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज भारतीय टीम के लिए भी अहम मानी जा रही है। इस सीरीज में एक बार फिर क्रिकेट फैंस की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होंगी।
रोहित शर्मा इस समय वनडे क्रिकेट में 12,000 रन के बेहद करीब हैं। उन्होंने अब तक 288 वनडे मैचों में 11,895 रन बनाए हैं। ऐसे में इस ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्हें 105 रन की जरूरत है। रोहित अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल करते हैं तो उनके वनडे करियर में एक और बड़ा अध्याय जुड़ जाएगा।
विराट कोहली के लिए वेस्टइंडीज सीरीज सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली उपलब्धियों में से एक की वजह से खास हो सकती है। कोहली वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने के बेहद करीब हैं। उन्होंने अब तक 314 वनडे मैचों की 302 पारियों में 14,941 रन बनाए हैं। यानी इस ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्हें सिर्फ 59 रन चाहिए।
विराट कोहली अगर 59 रन बनाकर 15,000 वनडे रन पूरे करते हैं तो वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन जाएंगे। सचिन तेंदुलकर ने 15,000 वनडे रन तक पहुंचने के लिए 377 पारियां खेली थीं। कोहली इस समय 302 पारियां खेल चुके हैं और उनके पास इस रिकॉर्ड को काफी कम पारियों में हासिल करने का मौका है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























