Cricket: India and West Indies का दूसरा ODI आज
– 3 मैचों की ODI सीरीज में भारत 1-0 से आगे
नई दिल्ली, चंडीगढ 30 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज का दूसरा मैच आज गुवाहाटी में खेला जाएगा। मैच दोपहर 2 बजे शुरू होगा। पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
इस मैच के दौरान सभी की निगाहें रोहित शर्मा पर होंगी। रोहित को ODI क्रिकेट में 12,000 रन पूरे करने के लिए 73 रन चाहिए। यह उपलब्धि हासिल करते ही वह ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। इससे पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। विराट कोहली ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए सीरीज के पहले ODI में ODI क्रिकेट में सबसे तेज 15,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया था।
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पिछले 12 ODI में भारत ने 11 जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज सिर्फ एक मैच जीत पाया है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 143 ODI खेले गए हैं। इनमें से 73 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि 64 मैच वेस्टइंडीज ने जीते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI-11: भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, विश्वनाथ प्रसिद्ध कृष्णा।
वेस्ट इंडीज: शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), जॉन कैंपबेल, केसी कार्टी, आमिर जंगू, शेरफेन रदरफोर्ड, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























