India and South Africa के बीच कल टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने अपनी टीम को दी चेतावनी
चंडीगढ, 13 नवंबर, 2025 (विशवार्ता) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका और 2 बार की रनर-अप भारत के बीच कल से 2 टेस्ट की सीरीज शुरू होने जा रही है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दोनों ही टीमें पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 पोजिशन में कदम रखने के इरादे से उतरेगी। फिलहाल टीम इंडिया तीसरे और साउथ अफ्रीका पांचवें नंबर पर है। India and South Africa
पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट सीरीज की शुरुआत मजबूती से करनी होगी और पहले टेस्ट में जीत की कोशिश करनी होगी. भारत की परिस्थितियों में वापसी मुश्किल होती है.
ग्रीम स्मिथ ने कहा, “दक्षिण अफ्रीका को पारी की शुरुआत में जसप्रीत बुमराह का डटकर सामना करना होगा और इसके बाद भारतीय स्पिनरों का सामना भी सतर्कता से करना होगा. अगर शुरुआत में ही 2-3 विकेट गिर गए और फिर स्पिनर आ गए. उसके बाद टीम के लिए मुश्किल हो जाएगी. टीम को शुरुआत में विकेट खोने से बचना होगा.”
WTC चैंपियन के खिलाफ 6 साल बाद घर में भिड़ेंगे साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की मौजूदा चैंपियन है। टीम ने इसी साल जून में ऑस्ट्रेलिया को फाइनल हराकर खिताब जीता था। चैंपियन बनने के बाद टीम ने जिम्बाब्वे को 2-0 से सीरीज हराई। वहीं पाकिस्तान में 1-1 से सीरीज ड्रॉ खेली। अब टीम भारत में 6 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। 2019 में आखिरी बार टीम को 3 टेस्ट में 3-0 से हार मिली थी।
WTC में टॉप पर है ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का 2025 से 2027 का साइकिल इसी साल जून में शुरू हुआ। भारत ने 2 सीरीज खेल ली है, टीम ने इंग्लैंड में 2-2 से सीरीज ड्रॉ कराई। वहीं वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया। टीम 62% पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं चैंपियन साउथ अफ्रीका की WTC में एक ही सीरीज पाकिस्तान से हुई। जिसमें 1-1 से ड्रॉ के बाद टीम के 50% पॉइंट्स है और टीम पांचवें नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया पहले और श्रीलंका दूसरे नंबर पर है।
2-0 से जीता तो दूसरे पर पहुंचेगा भारत भारत की अब WTC में 4 सीरीज बची है। साउथ अफ्रीका के बाद टीम 2027 में घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से 5 टेस्ट खेलेगी। वहीं न्यूजीलैंड और श्रीलंका में 2-2 टेस्ट की सीरीज होगी। India and South Africa
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























